Prabhu Aagaman and Sthapana
Event Details
Event On May 10, 2026 9:00 AMDuration 5 Hours
Location Digambar Jain Temple: 12798 Tomahawk Rd, Parker, CO 80138
🌼 जय जिनेंद्र 🌼
अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को प्रभु के दिव्य आगमन के पावन अवसर पर सपरिवार आमंत्रण 🙏✨
आपकी उपस्थिति इस दिन को और मंगलमय बना देगी 🙏
Important Notice:
-
Traditional pooja attire — such as shuddha Dhoti and Dupatta will be preferred. Clean, Freshly washed (Shuddha) clothes will also be perfectly fine.
-
Dravya wash arrangements will be available at the property.
-
Each Shraavak is requested to take responsibility for their Nirmalya Dravya after the pooja.
-
We kindly request everyone to please bring their own food utensils (plate, bowl, spoon, glass/water bottles) 🙏. This will help us avoid disposable waste.
Post Event Note
🙏 अनुमोदना • अनुमोदना • अनुमोदना 🙏
आज के पावन श्रीजी आगवानी महोत्सव में साधर्मी परिवारों ने अत्यंत उल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ श्रीजी पालकी यात्रा, यागमंडल विधान, श्रीजी स्थापना एवं शांतिनाथ विधान में सहभागिता की। साथ ही, डेनवर में श्रीजी के प्रथम आगमन दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर जी की बोलियों में भी सभी का अभूतपूर्व उत्साह एवं समर्पण देखने को मिला।
हम सभी पुण्यार्जक परिवारों के नाम हर्षपूर्वक एवं खूब-खूब अनुमोदना सहित प्रस्तुत करते हैं —
✨ श्रीजी प्रथम अभिषेक — मिक्की-पंकज जी जैन ($1503)
✨ श्रीजी शांतिधारा — अमिता-राजेश जी जैन ($3105)
✨ श्रीजी प्रथम आरती — नेहा बेन झवेरी (स्मृति में स्व. गीता बेन-अशोक जी झवेरी) ($1501)
✨ यागमंडल विधान एवं शांतिनाथ विधान श्रावक श्रेष्ठी — सुप्रिया-धीरज जी सोनी, निकिता-सर्वेश जी जैन
इसके अतिरिक्त, आज बालक अगस्त्य के प्रथम मंदिर जी दर्शन के पावन अवसर पर जूही-अनिमेष जी एवं सुरभि जी पाटनी द्वारा मंदिर जी हेतु $2101 की मंगलमयी राशि अर्पित की गई।
आप सभी पुण्यार्जक परिवारों के पुण्य की खूब-खूब अनुमोदना। 🙏
एक सफल एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम में स्वामी वात्सल्य का भी अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आज के सभी स्वामी वात्सल्य वालंटियर्स का हम हृदय से धन्यवाद एवं अनुमोदना करते हैं। 🙏
💫 दिव्य आयोजन की झलकियाँ यहाँ देखें → Here**