श्री जिनबिंब पंचकल्याणक एवं प्रतिष्ठा महा महोत्सव (Jinbimb Panchkalyanak and Pratishtha) from 11-17 April, 2026
श्री मज्जिनेन्द्र १००८ श्री महावीर स्वामी जिनबिंब पंचकल्याणक एवं प्रतिष्ठा महा महोत्सव
(Shri Jinbimb Panchkalyanak and Pratishtha Maha Mahotsava) from 11-17 April, 2026
साधर्मी बंधुओं-बहनों, सादर जय जिनेन्द्र!
यह हमारे संघ के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि शीघ्र ही हमारे श्री १००८ भगवान महावीर स्वामी जिनबिंब का पंचकल्याणक एवं प्रतिष्ठा, विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री १०८ समय सागर जी महाराज एवं संघ के पावन सान्निध्य में, नागपुर (महाराष्ट्र) के मंगलमय महामहोत्सव में सम्पन्न होने जा रही है।
प्रतिमा प्रशस्ति का पुण्य लाभ श्री धीरज जी–सुप्रिया जी सोनी ने $21,001 की पावन राशि अर्पित कर अर्जित किया है। उनके इस पुण्य कार्य की हम हृदय से खूब-खूब अनुमोदना करते हैं।
प्रतिमा प्रतिष्ठा पुण्यार्जन हेतु लाभ राशि $151 (या ₹11,000) निर्धारित की गई है, जो पंचकल्याणक समिति, नागपुर को समर्पित की जाएगी।
यदि आप भी इस प्रतिष्ठा के पुण्यार्जक बनना चाहते हैं, तो कृपया शीघ्र अपना नाम प्रदान करें।
प्रतिमा प्रतिष्ठा लाभ
कमलेश-सारिका जी, साकेत जी अजमेरा ने ११००१ रुपये, की पुण्य राशि अर्पित कर प्राप्त किया 🙏
खूब खूब अनुमोदना 🙏