इस यात्रा में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का हार्दिक आभार, अनुमोदना 🙏 (Heartfelt Gratitude to All Who Contributed to This Journey)
🌼 जय जिनेंद्र 🌼
आज जैन मूल संघ, डेनवर का हृदय भाव-विभोर है। भगवान महावीर की दिव्य प्रतिमाजी का भारत से डेनवर तक पहुँचना केवल एक यात्रा नहीं थी, बल्कि यह श्रद्धा, समर्पण, प्रेम और धर्म-भावना का अद्भुत संगम था। ✨
हम हृदय की गहराइयों से श्री धर्मवीर जैन जी एवं उनके परिवार — विशेष रूप से विपुल जैन जी, मुकुल जैन जी एवं हिमांशु जैन जी की खूब-खूब अनुमोदना करते हैं, जिन्होंने इतनी श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ इस दिव्य कार्य को निभाया। प्रभु को अपने साथ लेकर इतनी लंबी यात्रा करना वास्तव में बहुत बड़े पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। 🙏
साथ ही नवनीत जी जैन का भी विशेष आभार, जिन्होंने दिल्ली मंदिर से Delhi Airport तक की यात्रा एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया और इस मंगल कार्य में अपनी भावपूर्ण सहभागिता दी। 🙏
हम मनीष जी जैन का भी हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने एयरपोर्ट संबंधी व्यवस्थाओं एवं सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर इस कार्य को और अधिक सुगम बनाया।
और विशेष रूप से परम आदरणीय अपूर्व जैन जी को कोटि-कोटि आभार एवं अनुमोदना, जिनके अथक प्रयास, निरंतर समर्पण और धर्म के प्रति अद्भुत भावना के कारण यह सम्पूर्ण कार्य संभव हो पाया। वास्तव में आपकी प्रेरणा और प्रयासों ने हजारों मील की दूरी को भी छोटा बना दिया। 🙏
हम न्यू जर्सी के सभी साधर्मी जैन परिवारों का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने श्रीजी का अपने परिवार के सदस्य की तरह भावपूर्ण स्वागत, सेवा एवं साथ दिया। विशेष रूप से निकिता जी एवं सर्वेश जी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो स्वयं श्रीजी के साथ डेनवर padhare और यहाँ के वेदी प्रतिष्ठा एवं धार्मिक कार्यक्रमों की शोभा और रौनक को और भी दिव्य बना दिया। आप सभी की उपस्थिति, अपनापन और श्रद्धा ने इस पूरे आयोजन को अत्यंत भावपूर्ण, मंगलमय और सदैव स्मरणीय बना दिया। ✨
श्रीजी जिनबिंब की सकल यात्रा ब्रह्मचारी चिद्रूप भैयाजी के सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुई. हम भैयाजी जी की कोटि कोटि वंदना अभिनंदन करते हैं 🙏
अंत में हम ब्रह्मचारी अभय भैयाजी को कोटि-कोटि वंदना करते हैं, जिनके अथक एवं अविरत मार्गदर्शन से हमारे जिनालय का कार्य एवं समस्त धार्मिक क्रियाएं आगमानुसार संपन्न हो रही हैं। साथ ही, आपके माध्यम से हमें गुरुदेव मुनि श्री 108 प्रमाण सागरजी महाराज के पावन आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं। इसके लिए हम हृदय से कृतज्ञ हैं। 🙏
जैन मूल संघ, डेनवर सदैव आप सभी का आभारी रहेगा।
आप सभी के पुण्य की खूब-खूब अनुमोदना। 🙏
We express our heartfelt gratitude and sincere Anumodana to everyone whose dedication, support, and tireless efforts made this historic milestone possible and are helping establish a lasting path of Dharma Prabhavana for generations to come. 🙏